मौसम की बात

क) तुम्हारे विचार से यह किस मौसम की कविता हो सकती है?


ख) तुम्हारे प्रदेश में कौन-कौन से मौसम आते हैं? उसकी सूची बनाओ।


ग) तुम्हें कौन सा मौसम सबसे अधिक पसंद है और क्यों?


क) कवि ने इस कविता में ओस की बात की है। ऐसा आमतौर पर ठंड के मौसम में होता है। यह ठंड की कविता हो सकती है।


ख) मैं उत्तर प्रदेश में रहता हूं। यहां पर सर्दी, गर्मी, बरसात और पतझड़ आदि मौसम आते हैं।


ग) मुझे सर्दी का मौसम सबसे अधिक पसंद है। इस मौसम में मन अपने आप ही खुश रहने लगता है। ठण्ड ज्यादा हो तो रजाई में बैठ जाओ। ज्यादा काम करने या पैदल चलने से थकान नहीं होती है। ठंड के मौसम में चारों ओर हरियाली नजर आती है। कभी भी हम घूमने फिरने जा सकते हैं। जबकि अन्य मौसम में ये सब नहीं कर पाते। गर्मी में तो थकान भी ज्यादा होती है और दिन के समय इतनी धूप होती है कि कहीं घूमने भी नहीं जा सकते हैं।


1